Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने दिए निर्देश*

*मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की होगी शुरूआत*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 20 मई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गहन समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी जनपद सीईओ को कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने राज्य शासन द्वारा लागू रजिस्ट्री के 10 नए व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को अवगत कराने कार्यालयों में प्रदर्शित करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम को स्कूलों एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को कहा। तीन नए कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जेल परिसर और अस्तपालों में वीसी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने माओवाद प्रभावित परिवारों एवं आत्मसमर्पितों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ पहुंचाने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के बारे में जानकारी देते हुए इसके क्रियान्वयन के लिए जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया। राज्य के सुदूर अनुसूचित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आमजनों तक शासकीय सुविधाओं को पहुंचाने और मुख्यधारा से जोड़ने हेतु इस योजना के माध्यम से गांव से ब्लॉक मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों से जिला मुख्यालयों में परिवहन की सुविधा आम नागरिकों को मिल सकेगी। इससे आम ग्रामणजनों को शासकीय कार्यों, आपातकालीन चिकित्सा, छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निकटतम ग्राम, जनपद मुख्यालय, नगरीय क्षेत्र, तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में समयानुरूप, नियमित एवं सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी। बैठक में इसके अलावा उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, जल जीवन मिशन, राशन कार्ड, आवास, सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं से हुए रूबरू

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने समय सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन में जिले के आम नागरिकों विभिन्न समस्याओं और मांगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने आवास की मांग, स्वरोजगार के लिए ऋण की मांग सहित विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कई आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम व श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles