WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ गांव भोंगापाल में स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 16 मई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ शुक्रवार को फरसगांव विकासखण्ड के बड़े डोंगर क्षेत्र का दौरा कर ग्राम पंचायत भोंगापाल में स्वास्थ्य केन्द्र और हाई स्कूल का निरीक्षण किया।
उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भोंगापाल का निरीक्षण करते हुए स्टॉफ की उपब्धता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी स्टॉफ से स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी के साथ सभी आवश्यक जांच सुनिश्चित कराएं। सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु का जन्म के लिए यह बहुत ही जरूरी है। उन्होंने हाई रिस्क वाले महिलाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्टॉफ के लिए आवासीय सुविधा हेतु भवन बनाने के लिए निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। उन्होंने भोंगापाल के हाई स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया, जहां ग्रामीणों ने छत से पानी टपकने सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसके पश्चात उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़े डोंगर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं से रूबरू हुए और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को साफ-सफाई के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles