Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कोण्डागांव में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*

*पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने किया रक्तदान*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 8 मई 2025/*

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डगांव के द्वारा आज जिला अस्पताल परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने हेतु स्वयं उपस्थित रहे।
इस रक्तदान शिविर की विशेष बात यह रही कि कोण्डागांव जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरणा देने उपस्थित हुए। उनके साथ ही जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया और सामाजिक दायित्व निभाने का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने भाग लिया और कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों की सहायता में उपयोग किया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को रेडक्रॉस की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय की सम्पूर्ण ब्लड बैंक की टीम, सिविल सर्जन डॉ आर सी ठाकुर, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ. आर के सिंह, सभापति श्री मनोज जैन, उपसभापति श्री ओमप्रकाश टावरी, कोषाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा, राज्य प्रतिनिधि श्री उत्तम रक्षित उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गंभीर क्षय रोग से पीड़ित 4 व्यक्तियों को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से फूड बास्केट भी वितरित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles