WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*शहीद आरक्षक रामदास कोर्राम की प्रतिमा का अनावरण, वीरता को किया गया नमन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव,03 अप्रैल 2025:*

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान रामदास कोर्राम की स्मृति में आज ग्राम बनजुगानी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम शहीद परिवार और भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार(IPS), जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

*शहीद की वीरता को किया गया याद*

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में शहीद जवान की वीरता और अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीद रामदास कोर्राम ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शहीद परिवार से मिलकर आश्वासन दिया कि यदि उन्हें पुलिस से संबंधित कोई भी सहायता की आवश्यकता हो, तो वे तत्काल संपर्क करें।

*भव्य आयोजन, सैकड़ों लोग हुए शामिल*

इस मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार, थाना प्रभारी कोंडागांव सौरभ उपाध्याय, प्रआर 227 पन्नालाल देहारी, 90 नरेंद्र देहारी, आर. 757 बुधसन कुलदीप, जीएस योगेश साहू समेत अन्य पुलिसकर्मी, भूतपूर्व सैनिक, ग्राम सरपंच और बन जुगानी के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी वीरता को नमन किया।

*कर्तव्य पथ पर बलिदान*

शहीद रामदास कोर्राम वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे और एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 3 अप्रैल 2021 को कर्तव्य निर्वहन के दौरान एक नक्सली मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद परिवार, ग्रामवासियों और भूतपूर्व सैनिकों के इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों की स्मृति सदा जीवंत रहेगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles