Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अबूझमाड़ डिवीजन में सक्रिय 6 लाख के ईनामी 6 महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,नारायणपुर/जगदलपुर 29 मार्च 2025*

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान माड़ बचाओ अभियान एवं लगातार जिले में नये सुरक्षा कैंप के खोले जाने एवं मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने से नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों के बढते दबाव के फलस्वरूप नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इससे नक्सल मुक्त अबूझमाड़ का सपना सकार हो रहा है। इसर कड़ी में माड़ डिवीजन कुतुल/नेलनार एरिया कमेटी में सक्रिय 6 लाख के ईनामी 6 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। विदित हो कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 98 बड़े/छोटे कैडर के नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 लाख के ईनामी आत्मसमर्पित नक्सलियों में पायके मण्डावी पिता दसरू उम्र 20 वर्ष निवासी ओयंगेर पंचायत मण्डाली थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद- नेलनार एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, रैनी वड्डे पिता पुसू उम्र 26 वर्ष जाति माडिय़ा साकिन मापंगल पंचायत कच्चापाल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, मोडडे गोटा पिता सोनसाय उम्र 24 वर्ष जाति माडिय़ा साकिन कस्तुरमेटा पंचायत पदमकोट थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, पण्डरी गोटा उर्फ सुनिता पिता बत्तेराम उम्र 25 वर्ष जाति माडिय़ा साकिन कस्तुरमेटा पंचायत पदमकोट थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, ज्योति उसेण्डी पिता स्व. सुखराम उम्र 28 वर्ष जाति माडिय़ा साकिन तोके पंचायत कच्चापाल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस/सीएनएम सदस्य, ईनामी-1 लाख, शीतल वड्डे उर्फ मुरी पिता स्व. कटिया उम्र 21 वर्ष जाति माडिय़ा स्थाई पता निवास, पंचायत घमण्डी वर्तमान पता कस्तुरमेटा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस/सीएनएम सदस्य, ईनामी-1 लाख ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आने वाले समय में और भी नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नाराणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी का योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों के हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष नक्सली कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। अब नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles