Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवक्राइम

*फर्जी तरीका अपनाकर लोगो के नाम सिम आबंटन कर,करता था,दुरुपयोग, पता चलने पर लोगो ने पुलिस में कई शिकायत, कार्यवाही*

*आरोपी पर सायबर सेल एवं कोतवाली पुलिस की कार्यवाही..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,12 मार्च 2025*

पुलिस अधीक्षक *शलभ कुमार सिन्हा* के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। साइबर अपराध के बढते मामलों को देखते हुए आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय से प्राप्त फर्जी तरीके से मोबाईल नंबर जारी करने संबंध में शिकायत पत्र पर पुलिस अधीक्षक, *शलभ कुमार सिन्हा,* के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक *माहेश्वर नाग*,नगर पुलिस अधीक्षक *आकाश श्रीमाल* एवं नोडल सायबर सेल उप पुलिस अधीक्षक *गितिका साहू* के पर्यवेक्षण में निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में सायबर सेल जगदलपुर द्वारा जाँच किया गया जिममें पीओएस कोड तथा पीओएस एड्रेस देवेन्द्र नाग, धरमपुरा रोड जगदलपुर अंकित है। देवेन्द्र नाग के द्वारा जारी किये गये अलग अलग मोबाईल नंबरो के धारको से पुछताछ करने पर उन्हे उक्त नंबरो के सिम जारी होने की जानकारी नहीं होना बताये एवं उन्हे आशंका है कि वे जब दुकान में सीम लेने गये थे उस समय देवेन्द्र नाग के द्वारा आधार कार्ड लेकर दो तीन बार फोटो एवं इलेक्ट्रानिक मशीन,थम्ब मशीन पर अंगुठा लगवाकर मोबाईल नंबर-7024151038, 9009765615, 6262838487, 6262819562, को जारी किया है और हमारे नाम के सीम का दुरूपयोग किया जा रहा है,देवेन्द्र नाग पर कार्यवाही की जाए। जाँच में टेलीकाॅम एजेंट देवेन्द्र नाग ने बताया कि उसके द्वारा इलेक्ट्रानिक उपकरण/थम्ब मशीन का उपयोग कर मोबाईल धारको का धोखा से थम्ब लगाकर मुल्यवान दस्तावेज आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त कर, धारको के बिना जानकारी एवं सहमति के बिना सिम निकालकर स्वंय उपयोग किया है। जाँच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में (धारा 318(2),318(4),336(3) बीएनएस, 66-सी आई0टी0 एक्ट) का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी देवेन्द्र नाग पिता गोविंद नाग उम्र 28 साल निवासी बजावण्ड बुनकर पारा थाना नगरनार जिला बस्तर छ0ग0 से घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाईल फोन जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर,विधिवत् कार्यावही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-*
निरीक्षक -विकेश तिवारी, रवि बैगा
सहा.उपनिरी.-प्रमोद सिन्हा
आरक्षक -मुकुद राम भंडारी, राधिका नेताम, धमेन्द्र ठाकुर

*बस्तर पुलिस की अपील-*
बस्तर पुलिस द्वारा मुहिम चलाकर फर्जी नंबर जारी करने वाले एजेंटो के संबंध में जाँच की जा रही है। जनता से अपील है कि वे सिम खरीदते वक़्त सावधानी बरतें एवं भारत सरकार की दुरसंचार विभाग ( *DoT*)द्वारा संचालित *संचारसाथी* पोर्टल में उपलब्ध *KNOW MOBILE CONNECTIONS IN YOUR NAME* सुविधा का उपयोग कर आपके नाम से जारी किये गये सिम नंबरो की जानकारी प्राप्त करें, यदि आपके द्वारा सिम नंबर उपयोग न किये जा रहे हो तो उक्त पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करें । किसी भी तरह के सायबर अपराध होने पर 1930 पर काॅल अथवा नजदीकी पुलिस थाने पर संपर्क करें।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles