WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

*80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सी/80 समवाय कैम्प नेतानार में दिनांक 10/03/2025 सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,11 मार्च 2025*

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80 वीं वाहिनी के द्वारा, के०रि०पु०बल पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) छ०ग० सेक्टर, रायपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियानों के तहत लंबे समय से नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर के कैम्प नेतानार तथा आस-पास के अंदरुनी क्षेत्र में वाहिनी कमाण्डेन्ट, श्री जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नेतानार पंचायत, व कोलावाडा पंचायत, व कैम्प कोलेंगनाला के ग्राम गोपापदर मिलकुलवाडा, कोलावाडा, नगलसर, सुरंगवाडा, रनधारीरस, चाचालगुर, गहुँपदर, संजकुर, बिन्जलपारा, किचकरस, गुरिया, पुलचा, गुरुगोठान, पेंगारस, चितलगुर, बावनरस, गुरियापदर, तोलावाडा के ग्रामिणजनों के लिये सिविक एक्सन प्रोग्राम एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत भद्रीमऊ एवं आस-पास क्षेत्र के आम ग्रामिणों के लिये दैनिक उपयोग की सामग्री वितरण किया गया तथा ग्रामिणो की स्वास्थ्य जांच कर ईलाज किया गया एवं आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण किया गया।

80 वीं वाहिनी के सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत स्कूली बच्चों के लिये स्कुल ड्रेस, बैग, लेखन सामग्री एवं आमजनों के लिये पानी की टंकी, सौरऊर्जा लैम्प, कृषि कार्य हेतु फावडा, गैती, खानपान हेतु पतीला, भगौना, डेगचा, स्टील थाली, स्टील ग्लास, परिधान हेतु साड़ी, लुंगी, गमछा, हवाई चप्पल, कंबल, मनोरंजन हेतु 32 इंच की टेलिविजन, आवागमन हेतु साईकिलों एवं खिलाड़ियों के लिये खेल सामग्री जैसे-वॉलीवॉल, फुटवॉल, नेट, किकेट बैट, वॉल, विकेट, क्रिकेट किट ईत्यादि सामग्री का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में नेतानार, कोलेंगनाला एवं आस-पास के लगभग 550-600 ग्रामिण, स्कुली बच्चों एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लिये हुये खिलाडियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया एवं सभी ग्रामवासिओं को भोजन करवाया गया। जिससे ग्रामिणों ने सी.आर.पी.एफ के इस कार्य की सराहना की साथ ही फोर्स एवं आम जनता के बीच आपसी सहयोग एवं संवाद कायम किया गया।

इस अवसर पर 80 वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट मेंटेन जितेन्द्र कुमार द्वारा ग्रामिणजनों को सिविक एक्सन प्रोग्राम में भाग लेने के लिये धन्यावाद ज्ञापन करते हुये राष्ट्र के मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की गई। साथ ही ग्रामिणजनो को किसी असमाजिक तत्व के बहकावे में आकर कोई गलत कदम ना उठाने की अपील की गई, स्वयं एवं ग्रामिण विकास हेतु अवसर तलासने तथा सी.आर.पी.एफ द्वारा सदैव योगदान का अश्वासन दिया गया कि ग्रामिणों की आवश्यकता एवं उनके मांगों को ध्यान में रखते हुये सरकार के निर्देशानुसार भविष्य में भी इस तरह के अन्य कार्यकम का आयोजन किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नेतनार सरपंच सुकलनाग,कोलावाडा सरपंच हरिराम एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जवान,अधिकारी जिसमें सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी,डॉक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मकसूद आलम, उप-कमाण्डेन्ट, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेंट, प्रदीप कुमार सहायक कमाण्डेंट, डॉक्टर महेश शर्मा, पी.एच.सी कोलेंग उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles