WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर पंडुम के गरिमामयी आयोजन के दिए आवश्यक निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर श्री दुदावत ने समय सीमा बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 11 मार्च 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने में आगामी बस्तर पंडुम के आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को ब्लाक स्तरीय आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम का आयोजन परंपरागत एवं गरिमापूर्ण ढंग से करें। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा कलेक्टर श्री दुदावत ने की। उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत युवाओं के पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक योजना के तहत किसानों के पंजीयन कार्य की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को 20 मार्च तक शेष किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीएससी सेंटर में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए 31 मार्च तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शासकीय ईमेल निर्माण और प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए आवास प्लस के तहत पंजीयन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सफाई अभियान की नियमित निगरानी के निर्देश दिए और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने हेतु संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया।
इसके अलावा कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि विशेषकर रात्रि के समय चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो ताकि मरीजों को असुविधा न हो। उन्होंने जिले के नगरीय निकायों में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए और कहा कि अवैध प्लाटिंग के मामलों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों सहित समय-सीमा में लंबित विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, डीएफओ श्री एन. गुरूनाथन,  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles