WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर एवं विभागीय संवर्धन उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 10 मार्च 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में आज जिले में आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत कोण्डागांव के सभाकक्ष में इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर एवं विभागीय संवर्धन उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। विशेष रूप से, महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय में वृद्धि के लिए आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के तहत ग्रामीण स्तर पर चयनित ग्राम पंचायतों में 250-300 परिवारों को जोड़कर, विभागों के समन्वय से आजीविका संवर्धन की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान संस्था द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं और गतिविधियों को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही, आजिविका गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और योजनाओं से जुड़ने के लिए विभिन्न सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया। यह कार्यशाला ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे जिले के कई परिवारों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह, समस्त जनपद पंचायतों के विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, प्रत्येक आईएफसी क्लस्टर के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles