WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

*29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा फरसगांव क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए भारत सरकार के प्रयोजन अनुसार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, नारायणपुर/कोंडागांव 7 मार्च 2025*

29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा फरसगांव क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए भारत सरकार के प्रयोजन अनुसार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक-07.03.25 को श्री दुष्यंत राज जायसवाल कमांडेंट, 29वी वाहिनी भा०ति०सी०५० बल के निर्देशन में नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र फरसगांव सी.ओ.बी. में किया गया। जिसमें ग्राम-करमरी, मरसकोडो, मल्लेचुर, गोटाबैनुर एवं मसपुरपारा (मुण्डपाल) के ग्रामीण, सभी गांवो के सरपंच, थाना-फरसगांव थाना इन्चार्ज निरीक्षक विनोद, मीडिया सहयोगी एवं फरसगांव प्राईमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक भी शामिल हुए।

इस कार्यकम में लगभग 300 ग्रामवासियों को लाभांवित किया गया कार्यक्रम के तहत 05 गाँव करमरी, मरसकोडो, मल्लेचुर, गोटाबैनुर एवं मसपुरपारा (मुण्डपाल) के लगभग 300 ग्रामवासियों एवं जरूरतमंद ग्रामवासियों को रोजगार को बढावा तथा रोजाना उपयोग में आने वाले सामान जैसे साईकिल (जॅटस, लेडिज एवं बच्चे), दिव्यांगजनों हेतु ट्राईसाईकिल, खेलकुद सामग्री (बैट, बॉल, किकेट स्टंप) बॉलीवॉल, बॉलीवॉल नेट, फुटवॉल, फुटवॉल नेट, बैडमिंटन रैकेट एवं बैडमिंटन नेट, मच्छरदानी एवं माताओं-बहनों हेतु सेनेटरी पैड का वितरण किया गया साथ ही निःशुल्क में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिविक एक्शन कैम्प में आये स्थानीय ग्रामीणों की मेडिकल जांच एवं दवाईयों भी वितरण की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान कन्या आश्रमशाला फरसगांव, (प्राईमरी स्कूल), करमरी, व मलेचूर ग्रामिणवासियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री दुष्यंत राज जायसवाल, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी ने संबोधित करते हुए बताया की भा०ति०सी०पु० इस क्षेत्र में आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है, तो हमसे मिल सकते है। भा०ति०सी०पु० बल हमेशा आप लोगो की सेवा के लिये तत्पर है। ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहें भर्ती परीक्षा जैसे भारतीय सेना में अग्निवीर, सी०ए०पी०एफ० बस्तर फाईटर एवं एस०एस०सी० (जी०डी०) आदि की तैयारी शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा का निःशुल्क कोचिंग सी०ओ०बी० फरसगांव के द्वारा आयोजन किया जा रहा है के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम के समाप्ति के उपरान्त उपस्थित सभी स्थानीय ग्रामीणों हेतु जलपान एवं खाने का आयोजन एवं सभी को उपहार भी दिये गये।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles