WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोण्डागांव में दिया गया पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर को नम आंखों से श्रद्धांजलि*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*हत्यारों को फांसी देने की उठी मांग,कोंडागांव जयस्तम्भ चौक में कैण्डल जलाकर दी श्रद्धांजलि*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 4 जनवरी 2025*

बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या ने प्रदेशभर के पत्रकारों को गहरे आक्रोश और शोक में डुबो दिया है। जिसे लेकर आज शनिवार शाम स्थानीय रेस्ट हाउस से जय स्तंभ चौक तक मौन रैली निकाली गई। वहीं कोंडागांव जिले के पत्रकारों ने जय स्तंभ चौक पहुंचकर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, जहां उन्होंने मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर शहीद पत्रकार को सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने मुकेश के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

कोंडागांव प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार और अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे एवं चंपेश जोशी ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने हमें स्तब्ध कर दिया है। बस्तर में पत्रकारिता हमेशा से चुनौतियों से भरी रही है, लेकिन यह घटना साबित करती है कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत जान देकर चुकानी होती है।”

कोंडागांव प्रेस क्लब ने इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच कराने और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, राज्य सरकार से बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है। इस कठिन समय में कोंडागांव प्रेस क्लब ने मुकेश चंद्राकर के परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles