Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत हेलमेट जागरूकता रैली का हुआ शुभारंभ*

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री मनोहर सप्रे ने दिखाई हरी झंडी

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 03 जनवरी 2024*

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ की थीम पर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 अंतर्गत आज कोण्डागांव जिले में सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने आज सर्किट हॉउस में हेलमेट जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने जिले के नागरिकों से दोपहिया वाहनों में आवागमन के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत यातायात जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।
शिल्प नगरी का किया अवलोकन
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे ने कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय शिल्प नगरी का भी भ्रमण किया और यहां के शिल्प कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने कलाकृतियों की सराहना करते हुए सभी एयरपोर्ट में इसे रखने का सुझाव दिया। कलेक्टर ने उन्हें यहां के कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसके निर्माण प्रक्रिया तथा बाजारों में मार्केटिंग की व्यवस्था से भी अवगत कराया। इसके पश्चात उन्होंने शिल्पकारों द्वारा बनाए जा रहे बेलमेटल की संपूर्ण प्रक्रिया को देखा। इस अवसर पर एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव एवं जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles