WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोण्डागांव पुलिस की अन्तराज्यीय शराब तस्कर पर कार्यवाही*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

25 कार्टुन अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे 17 कार्टुन गोवा व्हीस्की एवं 08 कार्टुन रॉयल स्टेज कुल 222.12 लीटर अवैध शराब किमती 229950/ रूपये का जप्त ।

 एक विवो कम्पनी का मोबाईल किमती 5000 / रूपये

आरोपी के कब्जे से स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक CG 10 FA 5919 किमती 500000/ रूपये एवं एक विवो कम्पनी का मोबाईल किमती 5000/ रूपये का जप्त ।

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 15 दिसम्बर 2024*

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक  श्री वाय अक्षय कुमार (IPS) के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है कि शहर में हो रहे अन्तराज्यीय शराब तस्करों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही किया जाए, जिस संबंध में थाना कोण्डागांव पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में नजर बनाये हुए है, इसी तारतम्य में दिनांक 14/12/2024 को अन्तराज्यीय शराब तस्करी की मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला, कि एक सफेद रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक CG 10 FA 5919 में अवैध शराब रखकर भिलाई से जगदलपुर की ओर आ रही है। जिस संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कौशलेन्द्र देव. पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर संदिग्ध वाहन की धरपकड हेतु थाना के सामने मेन रोड में नाकाबंदी किया। इस दौरान रायपुर की ओर से मुखबीर के बताए अनुसार स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक CG 10 FA 5919 आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कामेश साहू पिता मोहित राम साहू उम्र 23 वर्ष वार्ड नम्बर 12 राम नगर मुक्तिधाम सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग छ०ग० का रहने वाला बताया। तथा वाहन के तलाशी पर वाहन से गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब का कुल 17 कार्टुन एवं ROYAL STAG का 8 कार्टुन कुल 25 कार्टुन जुमला 222.12 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 229950 / रुपये तथा कार को जप्त किया गया। उक्त शराब के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि शराब को बिक्री हेतु भिलाई से जगदलपुर ले जा रहे थे। जिसे कोण्डागांव पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार किमती 500000 / रूपये एवं मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोण्डागांव में 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, स०उ०नि० राजकुमार कोमरा, प्र०आर० 845 श्रवण मडावी, प्र०आर० 279 अशोक कुमार मरकाम, आर० 577 रामेश्वर भगत, महिला आर० 321 सोना मरकाम का विशेष योगदान रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles