WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*विधायक सुश्री उसेण्डी ने राज्य शासन के एक वर्ष की उपलब्धियों की दी जानकारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जनादेश परब कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 14 दिसम्बर 2024*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक साल पूरे होने के अवसर पर जनादेश परब कार्यक्रम के अंतर्गत आज बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें शासन के एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित श्री दीपेश अरोरा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी और एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर उपस्थित रहे।
विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में राज्य का तेज गति से विकास हो रहा है। राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। हर व्यक्ति को सपना होता है कि उनका अपना पक्का मकान हो। आम नागरिकों के इस सपने को पूरा करने के लिए आवास स्वीकृति के लिए तेजी से कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहला काम 18 लाख लोगों को आवास देने का निर्णय लिया। किसानों के कल्याण के लिए उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जा रही है। महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने दी जा रही हैं। अधोसंरचना विकास हो, चाहे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा नई उद्योग नीति के अंतर्गत पर्यटन को शामिल किया गया है, जो सराहनीय है।
*एक वर्ष में जिले के विकास को मिली गति*
सुश्री उसेण्डी ने कहा कि एक वर्ष में जिले के विकास कार्यों में भी गति आई है और हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। कोण्डागांव में ग्राम चौड़ग से चलका मार्ग में पुलि पुलिया निर्माण के लिए 07 करोड़ 18 लाख तीन हजार रूपए, ग्राम मालाकोट बड़ेपारा से ग्राम किबईबालेंगा मार्ग पुल पुलिया निर्माण के लिए 06 करोड़ सड़सठ लाख 57 हजार रूपए, ग्राम नेवता से ग्राम जुनापानी मार्ग में 05 करोड़ 62 लाख लाख छह हजार रूपए, ग्राम बड़ेबेन्दरी से शंकर नगर मार्ग में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार रूपए के और माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत उदेंगा से काटागांव मार्ग में 02 करोड़ 43 हजार 59 लाख रूपए के पुल पुलिया निर्माण का कार्य जारी है।

*सुशासन में संवर रहा कोण्डागांव*
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कोण्डागांव जिला भी संवर रहा है। एक वर्ष में जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी विस्तार हुआ है। जिले में टेली रिपोर्टिंग के माध्यम से सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ हो गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार करते हुए 06 नई एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत 01 लाख 39 हजार 28 महिलाओं को लाभ मिल रहा है और उनके खाते में हर महीने एक हजार रूपए की राशि जमा हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक वर्ष में 06 हजार 264 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1836 आवास पूर्ण हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को कुल 22 हजार 808 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिनमें 16 हजार 564 आवास स्वीकृत कर प्रथम किश्त जारी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के चिपावण्ड, कुम्हारपारा, एरला और शामपुर में महतारी सदन स्वीकृत हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जिले के 61 हजार 222 किसानों को लाभ मिल रहा है। कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में कोपाबेड़ा तालाब सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 03.61 करोड़ और बंधा तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 1.50 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles