Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पुलिस हिरासत से भागा फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार*

*जेल दाखिल के दौरान हथकड़ी से छुड़ा कर हुआ था फरार*

*साइबर व केशकाल टीम की संयुक्त कार्रवाई*

*विगत दो माह पूर्व गांजा तस्कर में पकड़ाया गया था आरोपी*

*छत्तीसगढ़ आजतक, केशकाल/कोंडागांव 4 दिसम्बर 2024*

थाना केशकाल के अपराध क्रमांक 118/24 धारा 20 (बी)NDPS एक्ट में दिनांक 26.10.24 को गिरफ्तार कर आरोपी सूरज भतरा को विधिवत कार्यवाही करते हुए विगत दो महा पूर्व जेल दाखिल के लिए जगदलपुर ले जाया जा रहा था । उसी दौरान आरोपी सूरज भतरा हाथ की हथकड़ी को निकाल कर पुलिस के हिरासत से फरार हो गया था । तब से लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी ।

इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के डी पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल अपने टीम के द्वारा लगातार छानबीन कर रही थी। इसी दरमियान सूचना मिला कि फरार आरोपी अपने उड़ीसा राज्य के निवास स्थान से करीब 60 किलोमीटर जंगलों में छिपा हुआ है । पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराते हुए थाना केशकाल की टीम एवं साइबर सेल की टीम को संयुक्त रूप से पतासाजी हेतु रवाना किया गया था जिस पर टीम के द्वारा उक्त फरार आरोपी सूरज भतरा पिता विजय भतरा उम्र 28 वर्ष निवासी चारडा जेईएलसी चर्च के पास थाना काकारीगुमा जिला कोरापुट उड़ीसा को पुनः हिरासत में लिया गया जिसे पूछताछ करने पर जेल जाने की डर से मौका देखकर फरार होना अवगत कराया जिसे विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष आज दिनांक 4.12.2024 को पेश किया जा रहा है
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल सहायक उप निरीक्षक हेमंत देवांगन सहायक निहाल रंजन मण्डल उप निरीक्षक दिनेश डहरिया प्रधान आरक्षक अजय बघेल आरक्षक संतोष कोडोपी मनोहर निषाद मनोज पोयाम अनिल सौर्य का विशेष योगदान रहा है
*आरोपी सूरज भतरा पिता विजय भतरा उम्र 28 वर्ष निवासी चारडा जेईएलसी चर्च के पास थाना काकारीगुमा जिला कोरापुट ओड़िसा

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles