WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*मांगे पूरी करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आग्रह*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 21 नवंबर 2024*

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश इकाई के चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में दिनांक 20 नवम्बर को मोदी की गारंटी लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोंडागांव जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह के नेतृत्व में विकासखंड कोण्डागांव मोर्चा पदाधिकारियों ने माननीय सुश्री लता उसेंडी जी, विधायक कोण्डागांव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।
जिन मांगो को लेकर एल बी संवर्ग ज्ञापन सौपा उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए।
मोर्चा ने अपने मांगों को पूरा कराने के लिए माननीया विधायक जी से मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आग्रह किया। विधायक सुश्री लता उसेंडी जी ने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखने एवं विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न लगाने एवं चर्चा करने का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मन्नाराम नेताम सहित प्रांतीय सह संयोजक चन्द्रकांत ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, जिला पदाधिकारी सुश्री मालती ध्रुव, मधुमति मंडावी, अरूण दीवान, गुलेन्द्र पटेल, गुरूदीप छाबड़ा, अशोक साहू, अनील कोर्राम, दौलत कोर्राम, रंजीत टिक्की, शिवकुमार मंडावी, लोकेश कुंवर, राजेश सिंह, लखीराम बघेल, चमनलाल शोरी, अमलेश बारले, उपेन्द्र कोमा, बाबूलाल पाण्डेय एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

*ऋषिदेव सिंह*
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा
*जिला कोण्डागांव

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles