WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

**रौनक दीवान ने यूजीसी नेट परीक्षा में हासिल की सफलता, जिले का बढ़ाया मान**

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागाँव, 19 अक्टूबर 2024*

कोंडागाँव जिले के युवा रौनक दीवान ने यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार देर शाम जारी हुए परीक्षा परिणाम में रौनक ने राजनीति विज्ञान विषय में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया। रौनक पेशे से व्यवसायी होने के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी भी हैं। उनकी इस सफलता ने उनके परिवार और जिले का मान बढ़ाया है।

रौनक दीवान की प्रारंभिक शिक्षा नगर के चावरा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय, बस्तर यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दिलीप कुमार दीवान और गृहिणी रेखा दीवान के पुत्र हैं। अपनी सफलता का श्रेय रौनक ने निरंतर अध्ययन, अनुशासन और समर्पण को देते हुए इसे अपने गुरुजनों, परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों का आशीर्वाद बताया।

गौरतलब है कि यूजीसी नेट की जून 2024 की परीक्षा, एनटीए द्वारा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 11 लाख 21 हजार 225 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से केवल 6 लाख 84 हजार 224 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। पीएचडी के लिए 1 लाख 12 हजार 70 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 53 हजार 694 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इसी तरह, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए 4970 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया।

रौनक दीवान की इस उपलब्धि पर नगरवासियों में हर्ष की लहर है, और उनकी इस सफलता से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles