WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

**आडिटोरियम कोंडागांव में सायबर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन*

जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, सामाजिक संगठनों के समाज पदाधिकारियों एवं जिले समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा लोगों को किया गया जागरूक।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 19 अक्टूबर 2024*

सायबर जन जागरूगता के तहत् स्कूल, कालेजों एवं अन्य स्थानों में साइबर एवं नशे के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाकर 30000 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक।

सायबर वॉलंटियर्स द्वारा नाट्य के माध्यम से की गई सायबर ठगी का प्रस्तुति।

सायबर जागरूकता अभियान के दौरान जिलेभर में 10000 पाम्पलेट/पोस्ट का वितरण किया गया।

आडिटोरियम कनेरा रोड़ कोंडागांव में सायबर जागरूकता कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय, श्री कुणाल दुदावत्, पुलिस अधीक्षक श्री वाय.अक्षय कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अ

धिकारी कोण्डागांव व साइबर सेल नोडल/प्रभारी कोंडागांव श्रीमान सतीश भार्गव उप पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान दिनांक 05/10/2024 से 19/10/2024 तक सायबर वालंटियर्स की सहभागिता से सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु जिला में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत् स्कूल कॉलेजों,आई.टी.आई.संस्थानों, सांस्कृतिक मंच, साप्ताहिक बाजारों में लोगों को जागरूक किया गया। आज हर व्यक्ति, बच्चे, बूढ़े सभी मोबाईल फोन व इंटरनेट का उपयोग कर रहे है।

आज कल सायबर क्रिमिनल, सोशल मीडिया प्लेट फार्म के माध्यम से झूठी फेक प्रोफाईल बना कर नये-नये तरीके से लोगों से ठगी अथवा अन्य अपराध कर रहें है। सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रमुख अपराध जैसे सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, सायबर ग्रुमिंग, चाईल्ड र्पाेनो ग्राफी के संबंध में बताया गया, इसके अलावा वर्तमान में चल रहे शेयर मार्केट फ्रॉड, ट्रेडिंग एप्प, सेक्सटॉर्शन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से फेक प्रोफाईल जैसे पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी या अन्य कानूनी एजेंसी के नाम से लोगों अथवा उनके बच्चों को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होना बताकर भयभीत कर, केश समाप्त करने हेतु पैसो की मांग करना, इसी बहाने विडियों कॉल के जरिये डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ठगी करने के संबंध में बताया गया।

साथ ही उपस्थित छात्रा छात्राओं, युवाओं, समाज प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों को सायबर फ्रॉड से बचने हेतु किसी प्रकार के लालच में न आने, अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया में न जुड़ने हेतु बताया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया एकांउट को सुरक्षित तरीके से प्रयोग करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। साइबर ठगी होने पर अपराध की सूचना सायबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने के संबंध मे जानकारी दी गई।
तथा उक्त समापन कार्यक्रम में श्रीमान कलेक्टर महोदय कोंडागांव व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोडागांव भी कार्यक्रम में सायबर क्राईम पर विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक साइबर प्रभारी कोंडागांव, थाना प्रभारी कोंडागांव, यातायात प्रभारी कोंडागांव व सायबर वॉलिटियर्स व अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम समापन की घोषणा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव के द्वारा किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles