WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*ग्राम चिपावण्ड में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विधायक सुश्री उसेण्डी ने 17.37 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 18 अक्टूबर 2024*

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की उपस्थिति में आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिपावण्ड में जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेण्डी ने लगभग 17.37 लाख रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। शिविर में कुल 214 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 77 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक सुश्री उसेण्डी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शासकीय कार्यालयों में भटकना न पड़े इसलिए शासन की मंशा के अनुरूप गांव-गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जनसमस्या निवारण शिविर एक ऐसा मंच होता है जहां पर सभी विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित होकर शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं और ग्रामीणों को गांव में ही विभिन्न समस्याओं के समाधान का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के 10 माह पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने एक हजार रूपए मिल रही है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि हर व्यक्ति का पक्का मकान हो। इसी संकल्पना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ राज्य के हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने बस्तर क्षेत्र के युवाओं के खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शुरू किए गए बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की और कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक विकास भी होता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल ने भी ग्रामीणजनों को जनसमस्या निवारण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार विभिन्न गांवों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणजनों से मांग, शिकायत एवं समस्याओं को लेकर प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही के प्रगति की जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की जाती है, जिससे शत-प्रतिशत उसका निराकरण हो सके। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों से कहा कि बस्तर क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अधिक से अधिक पंजीयन कराएं बस्तर ओलंपिक में शामिल होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें।

शिविर को सरपंच सुश्री सुरज नेताम ने भी संबोधित किया। ग्राम चिपावण्ड में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 11 किसानों को सब्जी बीज एवं जैविक खाद, कृषि विभाग द्वारा 10 कृषकों को मसूर बीज मिनी किट प्रदाय किया गया। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा 10 ऋण पुस्तिका, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 20 ग्रामीणों को वन अधिकार पत्र, श्रम विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा 02 आईस बाक्स व किट प्रदाय किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को सहायक उपकरण दिया गया।
*शिविर में 17.37 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने आज चिपावण्ड में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लगभग 17.37 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें ग्राम पंचायत चिपावण्ड में 6 लाख रूपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य व 2 लाख 45 हजार रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 8 लाख 92 हजार रूपये की लागत से बनने वाले व्यवसायिक परिसर भवन का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शिवलाल मण्डावी, श्री दीपेश अरोरा अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर एवं जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles