Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 05 लाख ईनामी नक्सली ढेर व 01 नग हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद*

मारा गया नक्सली के विरूद्ध कई संगीन मामले है दर्ज 

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,08 अक्टूबर 2024*

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला सुकमा के थाना किस्टाराम एवं भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत डब्बाकोंटा, एंटापाड़, बुर्कलंका पामलूर,सिंघनमड़गू व आस-पास क्षेत्र में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 06.10.2024 को जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 212 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम गच्चनपल्ली के जंगल-पहाड़ी को सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि दिनांक 07.10.2024 के सायं ग्राम गच्चनपल्ली एवं पामलूर के मध्य जंगल-पहाड़ी में घात लगाकर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पर पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही मे फायरिंग किया गया। सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ लगभग 25-30 मिनट तक चली। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर 01 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव व शव के पास 01 नग पिस्टल मय 04 जिंदा राउण्ड, 01 नग पिट्ठू, जिसके अंदर गांठ लगा हुआ कोर्डेक्स वायर लगभग 02 मीटर, 01 जोड़ी काली वर्दी, 04 नग जिलेटिन रॉड, 04 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 02 बैनर, 01 नग रेडियो, 01 नग कैलकुलेटर, नक्सल साहित्य, 01 नग चाकू, 02 नग बम फटाका, दवाईयॉ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली के शव व बरामद सामाग्री को जिला मुख्यालय लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रही है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles