Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क एवं सजग रहने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को किसी भी घटना पर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही के दिया निर्देश।

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 सितंबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क और सजग रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी छोटी या बड़ी घटना होने पर तुरंत संज्ञान में लेते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यवाही करें। इस दौरान आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, खरीदी व बिक्री पर भी कड़ी निगरानी रखें और इससे संबंधित प्रकरण मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि केशकाल में सड़क मरम्मत के दौरान सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को वृक्ष कटाई एवं अतिक्रमण को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को किसी भी घटना पर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी एसडीएम, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles