कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
अंतर्राज्यीय तस्कर चढ़े जगदलपुर पुलिस के हत्थे , शराब तस्करी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
कोतवाली पुलिस ने ग्राम आसना के काम्पलेक्स से 190 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की जप्त।
*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 17 सितंबर 2024*
आरोपियों द्वारा दिगर राज्य मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लाकर किया जा रहा था तस्करी,लाखों का अवैध शराब जप्त। मामला ग्राम आसना थाना कोतवाली क्षेत्र का हैं।आरोपी के कब्जे से 1710 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,अनुमानित कीमत 1282500/- रूपये,आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज
*नाम आरोपी- रामसिंग बघेल पिता श्री चक्रधर बघेल उर्फ खुजा उम्र 38 वर्ष जाति भतरा निवासी आसना नयापारा थाना कोतवाली, जिला-बस्तर (छ.ग.)



