WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने साक्षरता जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है, जो समाज को सशक्त और समृद्ध बनाता है

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 02 सितंबर 2024*

जिले में साक्षरता के प्रति वातावरण निर्माण हेतु साक्षरता सप्ताह के कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रथ का संचालन शुरू किया गया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर से इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी ब्लॉकों का भ्रमण करते हुए लोगों के बीच साक्षरता का महत्त्व को बतायेगा और एक साक्षर समाज के निर्माण के लिए अलख जगाएगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के असाक्षर व्यक्तियों की पहचान करें और उनका पंजीयन कराएं। ताकि उन्हें उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में हर व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया है, चूंकि आज सभी के पास मोबाइल फोन है ऐसे में कोई भी व्यक्ति साइबर फ्रॉड या अन्य प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न हो। साक्षरता से न केवल लोगों को पढ़ने-लिखने का ज्ञान मिलेगा, बल्कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होंगे।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है, जो समाज को सशक्त और समृद्ध बनाता है। इसके बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा इस अभियान का उद्देश्य जिले के हर व्यक्ति को साक्षर बनाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आसाक्षर न रहे और हर नागरिक अपने अधिकारों की जानकारी रखते हुए उनका उपयोग कर सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य चांडक, रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम, जिला मिशन समन्वयक श्री महेंद्र पांडे जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्री वेणुगोपाल राव, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री कुजूर सहित स्कूली बच्चे और जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles