Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

युवती से अनाचार करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना दिनांक के 20 दिन बाद पीड़िता ने केशकाल थाने में दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार

पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ आजतक कोंडागांव,केशकाल 30 अगस्त 2024

दिनांक 29/08/2024 को केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी पीड़िता ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई कि विगत दिनांक 9 अगस्त 2024 को वह अपने नजदीकी रिस्तेदार के साथ घर से सिलाई मशीन लेने के लिए केशकाल गई थी जो कि घर वापसी के समय अपने पुरुष मित्र को कॉल करके घर छोड़ने के लिए कहती है पुरुष मित्र के साथ उसके चार दोस्त भी थे घर छोड़ते समय रास्ते के जंगल में मौका पाकर पुरुष मित्र एवम उसके दोस्तो ने पीड़िता के साथ बारी बारी से अनाचार किया पीड़िता को उसके पुरुष मित्र काल करके धमकी देता था कि घटना की जानकारी किसी को बताई तो जान से मार देंगे इस भय से पीड़िता ने यह जानकारी किसी को नही बताई बीते दिन पीड़िता ने हिम्मत करके घटना की जानकारी अपने परिजन को बताई और थाना केशकाल पहुंचे।
प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों को अवगत करवा कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक  कोंडागांव श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन एवं केशकाल एसडीओपी  भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में केशकाल पुलिस व सायबर सेल की विशेष टीम गठित की गई।

आरोपियों की पतासाजी के दौरान तकनीकी मदद लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। परिणामस्वरूप चंद घण्टों में पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है। ततपश्चात सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी विकास बघेल, एसआई धीरेंद्र ठाकुर, एएसआई हेमंत देवांगन,निहार मंडल,दिनेश डहरिया प्रआर. संजय बिसेन, ऋतुराज सिंह,ललित नेताम, माधुरी रावटे जयो चन्द्रवंशी आ. मनोहर निषाद, अरुण यादव,लिलेश्वर ध्रुव, संभू मांडवी, जागेश नेताम, रामू नेताम,अनिल कुलदीप, संतोष कोडोपी,अजय देवांगन, बिरजु सोरी, विष्णु मरकाम, मनोज पोयाम,चंदन यादव मआ. नंदकुमारी कुंजाम, सोनल यादव,चंद्रबती नेताम, की अहम भूमिका रही।
आरोपियों के नाम-
1.कमलेश नेताम
2. नंदकुमार पटेल
3. महेंद्र मरकाम
4.लक्ष्मीनाथ नेताम
5.सोनाराम मरकाम

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles