WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले 04 शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 23 अगस्त 2024*

जिले के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में पदस्थ चार शिक्षकों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिसके तहत कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक शाला कुम्हारपारा बंजोड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री चरण सिंह मरकाम को शराब पीकर स्कूल आने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फरसगांव रहेगा। वहीं विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सदाड़ी के प्रधान अध्यापक श्री शंकरलाल नेताम को पढ़ाई में असमर्थ पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसगांव रहेगा।
इसी तरह विकासखण्ड कोण्डागांव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोहकाड़ी के सहायक शिक्षक एलबी श्री चितुराम सर्फे को बिना पूर्व सूचना के लम्बी अनुपस्थिति के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है और निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव रहेगा। वहीं विकासखण्ड शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आदनार के प्रभारी प्रधान अध्यापक श्री रामसिंह कुदराम को पालकों और बच्चों से जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रति छात्र 300 रुपए लेने की शिकायत पर जांच के बाद सम्बन्धित के निलंबन हेतु प्रस्ताव सयुंक्त संचालक स्कूल शिक्षा बस्तर संभाग जगदलपुर को भेजा गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles