विधायक सुश्री उसेंडी ने दिव्यांग शिविर में 142 दिव्यांगजनों को किया उपकरणों का वितरण
तीरंदाजी प्रशिक्षण संस्थान में किया गया वृक्षारोपण
छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 01 अगस्त 2024— कलेक्टर कोण्डागांव के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव में दिव्यांग प्रमाणीकरण सह सहायक उपकरण प्रदाय शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें विधायक सुश्री लता उसेंडी ने 142 दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया। शिविर में 649 दिव्यांगजनों ने पंजीयन करवाया, जिसमें 297 दिव्यांगजन 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग पाए गए।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शिवलाल मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री आर एस कोर्राम, समाज शिक्षा संगठक श्री मेघनाथ मरकाम जनपद पंचायत कोण्डागांव के सरपंच, सचिव, स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बोर्ड, मितानीन एवं युवोदय की टीम, समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे
*संत श्री विज्ञानदेव, विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित उपस्थित लोगों ने एक पेड़ मां के नाम लगाया पौधा*
तीरंदाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत श्री विज्ञानदेव, विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी एवं तीरंदाजी के प्रशिक्षुओं ने वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही यहां तीरंदाजी के प्रशिक्षुओं को खेल सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर संत श्री विज्ञानदेव ने कहा कि इस परिसर में वृक्षारोपण के कार्य को आगे बढ़ाते हुए पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने वृक्षों को अनिवार्य बताते हुए कहा कि पर्यावरण के ठीक रहने पर ही जीवन का विकास होगा। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति पूजक हैं तथा नदी, पहाड़, वृक्षों के महत्व को समझते हुए उनकी पूजा करते हैं। प्रकृति में संतुलन के लिए वृक्षों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही।



