Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कार्य की गुणवत्ता और गति से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं–कुणाल दुदावत

जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 25 जुलाई 2024— कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा गुरुवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता एवं गति के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर श्री दुदावत ने हर घर जल के लिए प्रमाणन हेतु शेष कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही 144 गांावों में 90 प्रतिशत तक पूर्ण कार्यों को भी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत कनेक्शन हेतु भुगतान किए गए कार्यों में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कोकोड़ी में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के कार्य में विलंब पर विद्युत विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा उप अभियंता को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों में विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने हेतु कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए।
भगदेवा में संचालित कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ग्राम खड़पड़ी में स्त्रोत में पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर नए स्त्रोत के खनन हेतु सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। घोड़ागांव में फ्लोराईड रिमुवल प्लांट की स्थापना के लिए कार्य की स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया गया। उन्होंने फिल्ड टेस्ट किट के माध्यम से अधिक से अधिक पानी के नमूनों की जांच सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया, जिससे दुषित जल का सेवन करने से ग्रामीणों को बचाया जा सके।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एचएस मरकाम, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एमआर तारम सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles