Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

फरसगांव रिकार्ड रूम में रिश्वत लेने वाला सहायक ग्रेड 2 निलंबित

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तत्काल की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ आजतक, फरसगांव/कोंडागांव, 18 जुलाई 2024—कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा फरसगांव तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह नेताम को निलंबित कर दिया गया है। सहायक ग्रेड-02 श्री अर्जुन सिंह नेताम के विरुद्ध यह कार्यवाही रिश्वत लेने के कारण की गई।

निलंबित बाबू

उल्लेखनीय है कि तहसील कार्यालय फरसगांव का एक वीडियो आया है, जिसमें वे रिकार्ड रूम राजस्व दस्तावेज निकालने के नाम पर नकद राशि लेते पाए गए है। वीडियो के संबंध में तहसीलदार फरसगांव के प्रतिवेदन अनुसार उक्त वीडियो की पुष्टि की गई है । कर्मचारी द्वारा छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 03 (1) (एक) (दो) (तीन) का स्पष्ट रूष से उल्लघंन किए जाने के फलस्वरूप, उन्हें छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम -9 (1) (क) के तहत् कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय माकड़ी जिला कोण्डागांव निर्धारित किया गया है ।सहायक ग्रेड-02 श्री अर्जुन सिंह नेताम निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह-भत्ते की पात्रता होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles