महिला के साथ इंस्टाग्राम में दोस्ती कर बलात्कार करने वाले फरार आरोपी को फरसगावं पुलिस ने उत्तर प्रदेश, कानपुर नगर से किया गिरफ्तार।
पीड़िता को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार।
महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित अपराध में कोण्डागांव पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार त्वरित व कड़ी कार्यवाही।
*छत्तीसगढ़ आजतक*, फरसगांव/कोंडागांव 13 जुलाई 2024— प्रार्थिया पीड़िता ने दिनांक 16.06.2024 को थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि जुलाई 2023 में इस्ट्राग्राम के माध्यम से एक लड़का का परिचय हुआ जो अपना नाम अजय समय बताया था। फिर थोड़ी दिन के बाद मोबाईल नम्बर शेयर किये था। दोनों एक दुसरे से बात करते थे। पीड़िता को शादी करूंगा कहकर माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता के घर आया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती कई बार बलात्कार किया है। कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/2024 धारा 376, 417 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को प्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वैदुक्ल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे (ऑप्स) के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में फरार आरोपी मोबाईल नग्बर के सी.ए.एफ., कॉल डिटेल के आधार पर फरसगांव पुलिस टीम कानपुर नगर उत्तर प्रदेश रवाना होकर थाना महाराजपुर पुलिस की सहयोग से थाना मजाराजपुर लाकर पुछताछ करने पर अपना नाम अजय समरथ उर्फ इस्तयाक कुरैशी पिता शहीद शहजाद उम्र 28 वर्ष जाति मुसलमान निवासी नौगवां गौतम चौकी पूरवाभीर थाना महाराजपुर जिला कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार करने बाद पीड़िता को वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी की पहचान कार्यवाही की गयी है। बादमें आरोपी के कब्जे से एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल जिसका मॉडल नम्बर सी.पी.एच. 2095 को समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद आरोपी को दिनांक 11.07.2024 के 10.20 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर जुर्म अजामानतीय होने से गिरफ्तारी के स्थान से थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ.ग. का दुरी अधिक होने से समय 24 घंटे से अधिक समय लगने की संभावना पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) के समक्ष पेश कर ट्राजिट लिया गया है। बाद फरसगांव पुलिस टीम द्वारा आरोपी को साथ लेकर आज दिनांक 13.07.2024 को माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में नरेश साहु थाना प्रभारी, सउनि. राजीव गोटा, आरक्षक अजरंग बघेल, फरसुराम मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



