Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

लक्ष्य हासिल कर कोंडागांव को बनाएंगे अग्रणी जिला- विधायक सुश्री उसेण्डी

सभी गर्भवती महिलाओं की होगी जांच और दिया जायेगा पोषक आहार

सभी बच्चों के हाथों में होगीं किताबे और स्कूल होंगे बिजली से रोशन

स्व-सहायता समूहों को व्यापार में विस्तार के लिए मिलेगी चक्रीय निधि

खेतों की उर्वरता बढ़ाने के लिए होगी मिट्टी की जांच

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 3 जुलाई 2024— नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार एवं कृषि के क्षेत्र में निर्धारित संकेतकों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित ऑडियोरियम में अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित इन लक्ष्यों को प्राप्त कर हम विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि प्रशासन के साथ ही समाज को भी मिल-जुलकर प्रयास करना होगा, क्योंकि कोई भी कार्य जनसहभागिता के बिना सिद्ध नहीं हो सकता। समाज के आगे बढ़कर इन योजनाओं का लाभ लेने पर हम लक्ष्यों को बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत को विश्व का तीसरा प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें नीति आयोग द्वारा निर्धारित इन लक्ष्यों को प्राप्त करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ समाज के साथ ही अच्छा रोजगार और अच्छी कृषि के लिए नीति आयोग द्वारा ये लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं तथा निश्चित तौर पर हम इन लक्ष्यों को प्राप्त कर अपने जिले को नम्बर वन बनाएंगे।
विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जहां शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। वहीं स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इसके साथ ही महिलाओं में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण के साथ ही रोजगार और कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए भी कार्य किया जाएगा।
जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम ने कहा कि कोंडागांव जिला विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अच्छा कार्य कर रहा है तथा आकांक्षी जिलों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी हम सभी मिलकर बेहतर कार्य करेंगे और निश्चित तौर पर इन लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रम प्रारंभ की गई तथा इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने के पश्चात् अपेक्षाकृत पिछड़े जिलों ने कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया और बदलाव के नेतृत्वकर्ता बने। उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले ने दो बार डेल्टा रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया और इसके लिए सात करोड़ रुपए की सम्मान राशि भी प्राप्त की, जिसका उपयोग जिले के विकास कार्यों में किया गया। उन्होंने कहा कि संपूर्णता अभियान के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी। इससे महिलाओं में किसी भी प्रकार के जटिल रोग की जानकारी पहले ही हो जाएगी और सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक उपचार भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को टेक टू होम राशन का वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे माता एवं शिशु का पोषण स्तर अच्छा बना रहे। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने से भूमि की उर्वरता एवं आवश्यकता का पता चलेगा, जिससे आवश्यकता अनुसार खेतों में उर्वरक डालकर भूमि को उपजाऊ बनाया जा सकेगा और फसल की उपज बढ़ेगी।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता तथा कुपोषणमुक्त ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता और स्कूलों में बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित तीन माह के भीतर इन लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करते हुए कोंडागांव को अग्रणी जिला बनाया जाएगा।
इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 40 महिला स्व सहायता समूहों को 6 लाख रुपए का चक्रीय निधि की राशि तथा गर्भवती महिलाओं को टेक टू होम राशन प्रदाय किया गया।
संपूर्णता अभियान को सफल बनाने का संकल्प
इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिलावासियों को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध कोंडागांव के निर्माण हेतु संपूर्णता अभियान के सभी संकेतकों को संतृप्त करने हेतु योगदान का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही संकल्प पट्टिका पर हस्ताक्षर भी किया।
प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के संकेतकों को संतृप्त करने हेतु जनजागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विधायक सुश्री उसेंडी ने रवाना किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, जिला पंचायत सदस्य श्री बालसिंह बघेल, श्री खेमचंद नेताम, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के श्री अजीत राना, श्री अभिनय रात्रे सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नक्सल घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने यहां श्री चितुराम पटेल, श्रीमती ललिता नाग, श्रीमती सोमारी नाग, श्रीमती लछबती बघेल, श्री यशवंत राणा, श्रीमती सनवारिन कुंजाम, श्री रमेश कोर्राम तथा श्री फूलचंद मानिकपुरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

 

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles