Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नए कानून के संबंध में लोगो को जागरूक करने हेतु थाना कोंडागांव पुलिस के द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान

जागरूकता अभियान के तहत ग्राम संबलपुर और ग्राम बम्हनी में लगाया गया कार्यशाला।

थाना प्रभारी सौरव उपाध्यक्ष ने नवीन कानून के संबंध में दी जानकारी 

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 28 जून 2024— 01जुलाई2024 से देश में लागू हो रहे नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जानकारी प्रदान करने एवं जागरूक करने हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS), के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री रुपेश कुमार डांडे, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव श्री रुपेश कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोंडागांव के नेतृत्व में आज दिनांक 28/06/24 दिन शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर, बम्हनी स्कूलों में जाकर अध्यापक व विद्यार्थियों एवं बम्हनी संकुल के शिक्षकों का कार्यशाला आयोजित किया गया।

कार्यशाला में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने नवीन कानून, भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय में जानकारी प्रदान किया साथ ही साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी प्रदान किया, साथ ही यातायात प्रभारी उप निरीक्षक ज्ञानेद्र चौहान ने यातायात नियमों के संबंध मे जानकारी प्रदान करते हुए यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाइश देते हुए हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने हिदायत दिया और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने अपील किया।उपरोक्त अवसर पर पुलिस थाना कोंडागांव प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, यातायात प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक 227 पन्ना देहारी, महिला प्रधान आरक्षक 325, आरक्षक 757,407 उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles