Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कोण्डागांव पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया चंद घंटों में गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी भरत ठाकुर को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव26 जून 2024—जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक रूपेश डाण्डे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस ने बलात्कार के आरोपी भरत ठाकुर को दिनांक 26.06.2024 को गिरफ्तार किया गया।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 09 वर्ष पहले पीड़िता और आरोपी भरत ठाकुर का आपस में परिचय हुआ था, परिचय होने के बाद आरोपी भरत ठाकुर के द्वारा पीड़िता को मै तुमसे प्यार करता हुं , तुमसे शादी करूगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाया। प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक /24 धारा 376, 376(2)(ढ) IPC, 3(2)(v क)ST/SC एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी भरत ठाकुर पिता पीलासिह ठाकुर उम्र 32 वर्ष जाति धाकड निवासी मडानार पुजारी पारा थाना कोण्डागाव जिला कोण्डागाव से पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपराध कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 26/06/.24 के 12/30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार, निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम,सहायक उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, म0 प्र0आर0 315 सन्तोषी मण्डावी, 190 विमला माला नेताम ,म0 आर0 671 गायत्री शोरी, म0 आर0 565 श्यामबती का विशेष योगदान रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles