Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

*पीपीटी और टीईटी परीक्षा रविवार 23 जून को*

परीक्षा के आयोजन हेतु दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक करें निर्वहनरू कलेक्टर

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 21 जून 2024— प्री पाॅलिटेक्निक टेस्ट तथा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार 23 जून को किया जाएगा। जिले में प्री पाॅलिटेक्निक टेस्ट के लिए 2 परीक्षा केन्द्रों में, कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 परीक्षा केन्द्रों में और कक्षा छः से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 25 केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के आयोजन के लिए गुरुवार को सभी केन्द्राध्यक्ष व प्रेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही शामिल होंगे तथा परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व ही अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही फोटोयुक्त अन्य परिचय पत्र भी साथ लाना होगा। मोबाईल, स्मार्ट वाच, डिजीटल वाॅच के उपयोग की अनुमति किसी भी परिस्थिति में नहीं की जा सकेगी। परीक्षार्थी अपने साथ पानी बोतल भी साथ नहीं ला सकेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न पत्र लाने का कार्य पूरी सुरक्षा के दायरे में किया जाएगा और प्रश्न पत्र खोलते समय वीडियो ग्राफी भी की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सावधानी के साथ परीक्षा के आयोजन हेतु दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए।
पीपीटी परीक्षा हेतु 2 केन्द्रों में शामिल होंगे 501 परीक्षार्थी
प्री पाॅलिटेक्निक टेस्ट का आयोजन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोलावंड में 300 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव में 201 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 20 परीक्षा केन्द्रों में 5406 परीक्षार्थी होंगे शामिल*
कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में 20 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 300, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 400, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय तहसीलपारा में 300, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड में 250, चावरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 500, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामकोटपारा में 400, आदेश्वर पब्लिक स्कूल चिखपुटी में 300, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 200, आदेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव में 140, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहीकोंगा में 300, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा में 200, डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देवखरगांव में 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलपुटी 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंजोड़ा में 266 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कक्षा 06वीं से 08वीं तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 25 परीक्षा केन्द्रों में 6646 परीक्षार्थी होंगे शामिल
कक्षा 06 से 08वीं तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 300, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 400, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में 300, चावरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 500, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामकोटपारा में 400, आदेश्वर पब्लिक स्कूल चिखपुटी में 300, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 200, शासकीय आदेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव में 140, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहीकोंगा में 300, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा में 200, डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देवखरगांव में 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलपुटी 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंजोड़ा में 500, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोलावण्ड में 300, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव में 200, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुनागांव में 150, शासकीय हाई स्कूल जुगानी कलार में 250, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरगांव में 106 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles