WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

छात्रों ने दिया संदेश ‘‘करो योग रहो निरोग”

योग के द्वारा समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंः आदित्य चांडक

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 20 जून 2024– स्वामी आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में चार दिनों तक चले आ रहे योग प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ।
योग प्रशिक्षक कांतिलाल पटेल ने आज योग प्रोटोकॉल का विशेष अभ्यास कराया। छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर अनुलोम विलोम भ्रामरी प्राणायाम के साथ भुजंगासन दीक्षासन वृक्षासन आदि का अभ्यास किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि योग जीवन का आध्यात्मिक अनुशासन है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य लाने पर केंद्रित है। यह स्वस्थ जीवन जीने की एक कला और विज्ञान है। ‘योग‘ शब्द का अर्थ है ‘जुड़ना‘ या ‘जोड़ना‘ या ‘एकजुट होना‘।
प्राचार्य दिनेश शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक छात्रों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करें। दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ की जानी चाहिए। सुबह जल्दी उठने से अनेक शारीरिक समस्याएं कम हो जाती है ।
कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश गायधने ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम है ‘योगा फॉर वुमेन इंपावरमेंट’ यानी महिला सशक्तिकरण के लिए योग। महिलाओं के मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए इस साल के योग दिवस की थीम बनाई गई है। भुजंगासन, धनुरासन, तितली आसन, चक्की चालनासन, बालासन आदि महिलाओं के लिए विशेष उपयोगी हैं। हर साल 21 जून के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव श्री आदित्य चांडक ने योग शिविर की सराहना की और भविष्य में ऐसे शिविर हर स्कूल में लगाने का आश्वासन दिया ताकि हर छात्र इससे लाभ प्राप्त कर सके और अपने स्वास्थ को, जीवन को समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles