Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

गुणवत्ता जांच हेतु 3 कृषि केन्द्रों से लिए गए बीजों के 8 नमूने

गुणवत्ता जांच हेतु  कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए निर्देश,3 कृषि केन्द्रों से लिए गए बीजों के 8 नमूने

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 31 मई 2024--आगामी खरीफ कृषि वर्ष 2024-25 को देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर इत्यादि की उपलब्धता हेतु जिले के विकासखण्डों के सहकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का नमूना लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार कृषि सामग्र्री उपलब्ध कराने वाली व्यवसायिक केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को कृषि विभाग के उप संचालक श्री डीपी तांडे के मार्गदर्शन में दहीकोंगा, बनियागांव और बड़े राजपुर विकास खण्ड के कोरगांव में संचालित दुकानों से बीजों के कुल 8 नमूनों को प्रयोगशाला भेजने के लिए संग्रहण किया गया। जिनमंे दहीकोंगा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के बीज के 5 नमूने, शिवाय कृषि केन्द्र बनियागांव के बीज के 2 नमूने और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोरगांव से बीज का 1 नमूना संग्रहण किया गया। इसके साथ ही उपलब्ध स्टॉक का निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन भी किया गया।इस दौरान कार्यवाही में बीज, खाद एवं कीटनाशक निरीक्षक श्री शशिकांत नाग, श्री शेषमणि पाण्डे सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles