Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

फोटो वीडियो के आधार पर आरोपी करता था ब्लैकमैल। आपत्तिजनक पीड़िता के फोटो वीडियो को दिखाकर एवम डराकर किया शारीरिक शोषण व बलात्कार।

आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर शादी करने के लिए घर वालो को मनाने बना रहा था दबाव।

पीड़िता द्वारा मिलने एवम बातचीत करने बंद करने पर बदनाम करने की नियत से पीड़िता के नाम एवम फोटो की मदद से फर्जी फेसबुक आईडी, इंस्टाग्राम आईडी बना कर पीड़िता के साथ खिचाये फोटो वीडियो को वायरल कर किया पीड़िता को बेइज्जत।

आरोपी संजय गोंड को दिनांक29/05/2024 को उड़ीसा से किया गया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ आजतक कोंडागांव 30 मई2024– थाना विश्रामपुरी क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता द्वारा दिनांक 29.05.2024 को लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई की नवंबर 2021 से पढ़ाई के दौरान उसकी उड़ीसा निवासी संजय गोंड से उसका परिचय हुआ फिर साथ में बातचित मुलाकात होने लगी उसी दौरान संजय गोंड ने अपने मोबाइल से दोनो के साथ कई फोटो वीडियो बना लिया जब पीड़िता को धीरे धीरे पता चला की संजय गोंड का सोच और आदत ठीक नही है कई लड़कियों से बात करता है तब बातचित करने मिलने से मना करने लगी तो संजय उसे फोटो वीडियो दिखाकर डराने लगा की बात नही करेगी तो फोटो वीडियो को तेरे परिवार वालो को बता दूंगा पीड़िता डरकर बात करने लगी एवम इसी बात का गलत फायदा उठा कर नवंबर 2023 को फोटो वीडियो के आधार पर ब्लैक मेलिंग कर पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती बलात्कार कर पीड़िता को शादी के लिए घर वालो को मनाने दबाव बना रहा था जिससे पीड़िता ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दिसंबर 2023 से बातचित करना बंद कर दी तो संजय गोंड ने पीड़िता के नाम फोटो के गलत इस्तेमाल से फर्जी फेसबुक,इंस्टाग्राम आईडी बना कर पीड़िता को बदनाम करने की नियत से फोटो वीडियो को वायरल कर

बेइज्जत किया है जिससे पीड़िता प्रताड़ित एवम अपमानित है। कि पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 376,509 (ख) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामला महिला अपराध एवम संवेदनशील प्रकृति का होने से त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय. अक्षय कुमार सर द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिस पर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रूपेश कुमार दांडे सर के मार्गदर्शन एवम अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के प्रवेक्षण में आरोपी की पतासाजी रायघर उड़ीसा से किया जाकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा पीड़िता को ब्लैकमैल कर बलात्कार करना एवम फेसबुक, इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बना कर पीड़िता को बदनाम करना स्वीकार करने पर एवम आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद होने से आरोपी संजय गोंड पिता केशनाथ गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी करन पदर थाना रायघर जिला नवरंग पुर उड़ीसा को दिनांक 29.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी पता साजी एवम संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय वट्टी, सउनि सुमंत भगत, प्रधान आरक्षक पुरन गावड़े ,नरेश नेताम ,आरक्षक गौतम मरकाम, दयालु मरकाम, जया पांडे, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles