Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में हुई नक्सल प्रभावित पुनर्वास समिति की बैठक

नक्सल पीड़ित परिजनों को शासकीय सेवा में शीघ्र नियुक्ति के संबंध में हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ आजतक कोण्डागांव, 14 मई 2024– कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित पुनर्वास समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि सभी पीड़ितों को शीघ्र शासकीय सेवा में भर्ती का लाभ प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूति तत्परता के साथ की जाए। उन्होंने शासकीय सेवा में भर्ती के लिए योग्यता संबंधी दस्तावेज के साथ ही वारिसान प्रमाणन पत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति पत्र की आवश्यकता को देखते हुए इन दस्तावेजों की पूर्ति शीघ्र करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन दस्तावेजों की पूर्ति में पीड़ितों की पूरी सहायता करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रुपेश कुमार ढांडे, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय उरांव, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती रेशमा खान, उप पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मण पोटाई, श्री केपी मरकाम, तहसीलदार श्री विजय मिश्रा, श्री अरुण सिंह सहित नक्सल पीड़ितों के परिजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles