Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

हितग्राही सीताराम भारती को मुख्यमंत्री के हाथों मिला 2 लाख रुपए का चेक

भारती बोले- बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और पक्का आवास का सपना होगा पूरा

रायपुर, 12 मार्च 2024/ जिले के बकावंड ब्लॉक से जंगल जतरा कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम कोहकापाल के किसान श्री सीताराम भारती काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों दो लाख रुपए का चेक मिला।

श्री भारती ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा सुरक्षा योजना के तहत उन्हें यह राशि दी गई। श्री भारती ने भावुक होकर बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती कमला बाई भारती तेंदूपत्ता संग्राहक थी। साल भर पहले वह चेचक और पीलिया की बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित हो गई तथा इलाज के दौरान 23 जुलाई 2023 को वह परलोक सिधार गई। इससे उनका पूरा परिवार पूरी तरह से बिखर गया।

श्री भारती ने कहा कि उक्त सुरक्षा बीमा योजना के तहत आज उन्हें दो लाख रुपए का चेक प्राप्त हुआ। इससे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और पक्के आवास का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। श्री भारती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles