WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

लाइवलीहुड कॉलेज में पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कोण्डागांव, 06 मार्च 2024–बुधवार को पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत हितग्राहियों को बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान करने के संबंध में जिले के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों, प्रभारी अधिकारियों को योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्रदाता संस्था एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में किया गया।

इस प्रशिक्षण में स्किल इंडिया पोर्टल एवं पीएम विश्वकर्मा पोर्टल में पंजीयन, बैच निर्माण, सर्टिफिकेशन, टुलकिट सिलेक्शन इत्यादि प्रक्रिया के बारे में विस्तार से सहायक परियोजना अधिकारी पुनेश्वर वर्मा द्वारा जानकारी दी गई। इसके साथ ही योजना के क्रियान्यवन समय सीमा, लाभ इत्यादि के बारे में सहायक संचालक सह नोडल अधिकारी पीएम विश्वकर्मा योजना पवन कुमार नेताम द्वारा अवगत कराया गया।
क्रेडिट सपोर्ट एवं पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत अन्य लाभ के बारे में उद्योग विभाग की प्रबंधक कुसुमलता नेताम द्वारा जानकारी दी गई। पीएम विश्वकर्मा योजना के सुचारू संचालन हेतु सभी विकासखंडों में आईटीआई संस्थाएं उपलब्ध है जिनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य किया जा सकता है, जिससे हितग्राहियों को उनके ही विकासखंड में योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

इस प्रशिक्षण शिविर में जिला रोजगार अधिकारी एवं सहायक संचालक पवन कुमार नेताम, सहायक परियोजना अधिकारी पुनेश्वर वर्मा, उद्योग विभाग प्रबंधक कुसुमलता नेताम एवं समस्त आईटीआई के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles