Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

नार्कोटिक दवाईयों के दस्तावेजों में पायी गयी अनियमितता, संजीवनी मेडिकल का लायसेंस निलंबित

ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा माकड़ी व बडेराजपुर ब्लॉक् में संचालित संजीवनी मेडिकल स्टोर का किया औचक निरीक्षण, पाई अनियमितता

माकड़ी,बडेराजपुर/कोण्डागांव, 27 फरवरी 2024–खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संजीवनी मेडिकल स्टोर का लायसेंस निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डाॅ आर के सिंह के मार्गदर्शन में ड्रग इंस्पेक्टर श्री सुखचैन सिंह धुर्वे द्वारा माकडी एवं बडेराजपुर ब्लॉक में संचालित मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण क्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान शेड्यूल एच नार्कोटिक दवाईयों के खरीदी-बिक्री दस्तावेजों का जॉच किया गया। संजीवनी मेडिकल स्टोर, सलना एवं राहुल मेडिकल स्टोर, अनंतपुर में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत् अनियमितताएँ पाई गई।

संजीवनी मेडिकल स्टोर में नार्कोटिक दवाईयों के खरीदी बिकी दस्तावेजों के संधारण में एवं राहुल मेडिकल स्टोर में शेड्यूल एच एवं बिल बुक दस्तावेजों में गडबडी पाई गई थी, जिसके लिये दोनों फर्म के संचालको को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब संतोषप्रद न होने पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ने इस कृत्य को गंभीर लापरवाही मानते हुए फर्म संजीवनी मेडिकल स्टोर का ड्रग लायसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित किया है। औषधि विभाग द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को दवाईयों से सबंधित समस्त दस्तावेजों को नियमानुसार संधारित करने एवं मानक दवाईयों की ही बिक्री करने के निर्देश दिये गये है। वहीं अन्य जांच में रॉय मेडिकल स्टोर हीरापुर से इंट्रीज्योंट्रिस 100 मिग्रा कैप्सूल (निर्माता एकम्स ड्रग्स एवं फार्मास्यूटिकल्स, हरिद्वार) को ओवरप्राईज के तहत राज्य राज्य के प्राईज मॉनिटरिंग रिसोर्स यूनिट में अग्रिम कार्यवाही के लिये भेजा गया। औषधि विभाग द्वारा द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को दवाईयों के क्रय-विक्रय दस्तावेजों एवं शेड्यूल 11 रजिस्टर का नियमानुसार संधारण एवं नार्कोटिक दवाई एमटीपी किट जैसे दवाईयों को पंजीकृत डॉक्टर के प्रिस्कीप्सन के बिना विक्रय न किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles