Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की लिए आयोजित की गई प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने की बैठक की समीक्षा

कोंडागांव, 26 फरवरी 2024–छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्राचार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला मिशन समन्वयक श्री महेन्द्र पांडे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने सभी परीक्षा केन्द्रों मंे आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य तौर पर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों मंे पेयजल, स्वच्छता, बिजली तथा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए रैंप की सुविधा रहे। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में अनुशासनहीनता करने वाले परीक्षार्थियों पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर 4 और विकासखण्ड स्तर पर 11 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, वहीं 79 प्रेक्षकों की नजर भी परीक्षा संबंधी कार्यवाही पर रहेगी। परीक्षा के दौरान जहां मोबाईल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं बच्चों को परीक्षा संबंधी तनाव से बचाने के लिए आवश्यक उपाय भी किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 01 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जिले में कुल 79 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें दसवीं की परीक्षा में 7542 नियमित और 25 स्वाध्या विद्यार्थी शामिल होंगे। बारहवीं की परीक्षा में 5888 नियमित और 39 स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles