Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में विकसित भारत शिविर का हुआ आयोजन

नगर पालिका परिषद कोंडागांव द्वारा आयोजित “विकसित भारत” इस कार्यक्रम में विधायक लता उसेण्डी हुई शामिल

स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल महात्मा गांधी वार्ड में शिविर का किया गया आयोजन

कोण्डागांव, 23 फरवरी 2024–जिला मुख्यालय कोण्डागांव के स्वामी आत्मानंद महात्मा गांधी वार्ड स्कूल मैदान में शुक्रवार को विकसित भारत शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका कोण्डागांव द्वारा आयोजित इस शिविर में कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी भी शामिल हुईं। इस शिविर में उन्होंने महिलाओं के समस्याओं को जाना और त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है हर व्यक्ति तक हर योजना पहुंचे और उसी के तहत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिससे हितग्राहियों को सभी योजनाओं का लाभ के स्थान पर प्राप्त हो रहा है। अब तक विकसित भारत शिविरों के माध्यम से पूरे देश में शिविर लगाकर लोगों को लाभ दिया जा रहा हैं।

शनिवार को विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किया जाएगा। जिसके तहत 2047 तक भारत को विकसित बनाने की जो परिकल्पना की गई है उसका संकल्प किया जाएगा। इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा योजनाओं के द्वारा प्राप्त लाभों के संबंध में बताते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी विभागों द्वारा आये लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लोगों को लाभान्वित किया।

24 फरवरी को गुण्डाधुर कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन*

कोण्डागांव के शासकीय गुण्डाधुर स्नाकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 24 फरवरी को जिलास्तरीय विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles