Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

इंसानियत को शर्मशार कर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम  पुत्र ने किया अपने पिता की हत्या

मामूली विवाद में किया पिता की हत्या

केशकाल पुलिस ने आरोपी को चंद घंटो में किया गिरफ्तार

केशकाल/कोंडागांव 18 फरवरी 2024 17/02/2024 को थाना कोतवाली जिला कांकेर से मर्ग डायरी प्राप्त हुआ, जिसमे मृतक बज्जू परचापी की मृत्यु सिर पर आई चोट से होना एवं डॉक्टर का शॉर्ट पी. एम. रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्या होना लेख किया था। जांच में पाया गया की मृतक बज्जू परचापी को उसके बेटे मानकु परचापी के द्वारा हत्या कर दिया है।

मामले कि जांच के दौरान थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय. अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। ततपश्चात अति० पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भूपत सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया। आरोपी का पता तलाश कर आरोपी मानकू परचापी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। जिसमे बताया की दिनांक 16/02/2024 को रात्रि में उसकी और उसकी पत्नी असमोतीन के बीच वाद विवाद हो रहा था कि तभी उसके पिता बज्जू वहा पर आ गए और उसकी पत्नी की तरफदारी किया। जिससे नाराज होकर घर में रखे कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया जिससे बज्जू परचापी की मृत्यु हो गई। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जप्त कर लिया गया है ।

आरोपी मानकू परचापी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक शोभित राम साहू सउनि कवल शोरी, सउनि. हेमन्त देवांगन, एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Vidio

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles