WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

अधे कत्ल की गुत्थी सुलझी। 24 घण्टे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

महिला का पति ही निकला हत्यारा।

फरसगांव/कोंडागांव 16/02/2024–दिनांक 14.02.2024 को प्रार्थी की बड़ी मां दसोवाई दिनांक 13.02.2024 को शाम के समय मेला देखने ग्राम बड़े ठेमली गई हुयी थी लेकिन रात तक वापस नही आई दिनांक 14.02.24 को ग्रामीणों से पता चला कि उसकी बड़ी मां दसोबाई नेताम बड़े ठेमली पुलिया नेगी मण्डावी के खेत पास मृत हालत में पड़ी है कि रिपोर्ट पर मर्ग कमांक 08/24 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच में प्रथम दृष्टया मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर, चेहरे एवं आंख के पास चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया जिस पर अपराध कमांक 12/24 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना ग्राम बड़े ठेमली, छोटे ठेमली के ग्रामीणों एवं प्रार्थी सहदेव नेताम से पूछताछ से पता चला कि मेला में दसोबाई नेताम एवं उसके पति घड़वाराम नेताम एक साथ घूम रहे थे जो घड़वाराम अभी तक घर नहीं पहुंचा है। जो घड़वाराम की पता तलाश कर उसे हिरासत में लेकर थाना आये जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया बताया कि दिनांक 13.02.24 को बड़े ठेमली मेला में शाम को घूम रहे थे उसी दौरान उसकी पत्नी अधिक शराब पी ली थी जो चलने में सक्षम नही थी घड़वाराम के द्वारा उसे बार बार घर चलो बोला जा रहा था लेकिन वह चल नहीं पा रही थी। मेला स्थल के पास खेत किनारे जैसे तैसे दोनों पहुंचे फिर वह नीचे पड़ी थी उसी दौरान आरोपी गुस्से में खेत में बड़े मिट्टी के ढेला से मृतिका दसोबाई नेताम के सिर, चेहरा, आंख के पास वार किया जिससें उसे चोट आया। फिर उसे पैर से घसीटते हुये वड़े ठेमली पुल के पास खेत किनारे छोड़ कर चला गया। घटना के दौरान मृतिका का ब्लाउज घटना स्थल के पास मिला एवं घटना स्थल से मृतिका के पहने हुये चुड़ी के टुकडे, खून आलूदा मिट्टी एवं मेमोरण्डम कथन के अनुसार मृतिका के साड़ी को आरोपी के द्वारा घर से निकाल कर पेश करने पर विधिवत् जप्त किया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में संदेही घड़वा राम नेताम पिता स्व. बोगा उम्र 55 वर्ष निवासी छोटे ठेमली थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन पश्चात् आरोपी को दिनांक 15.02.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी, सउनि पिताम्बर कठार, प्र. आर. लोकेश मरकाम, प्र.आर. सियाराम मरापी, म.प्र.आर बीना मण्डावी, आर. नारायण शार्दुल, आर. किरन नेताम, आर. अजय मरकाम, आर. घनश्याम यादव, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles