छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के हरदा में हुआ फटाका फैक्टरी में धमाका,दर्दनाक हादसे में कई लोंगो की मौत,कई झुलसे।
प्रशासन ने की 11 लोगो की मौत की पुष्टि, स्थानीय लोगो का कहना,मौत का आंकड़ा और बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय ने इस गंभीर हादसे पर जताया दुख।
हरदा/मध्यप्रदेश 07/02/2024– मध्यप्रदेश के हरदा में फटाका फेक्स्ट्री में हुए खतरनाक धमाके में कई लोगो की मौत की खबर है।फटाका फैक्टरी में आज सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।सुबह से शवों का मिलना जारी है।आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई है. इसमें नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि सीएमएचओ ने की है. यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. 90 से अधिक घायल हैं. 17 गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम भेजा गया है।तस्वीरें विचलित करने वाली है।











