पीड़िता को शादी का झांसा देकर वलात्कार करने व पीड़िता का अश्लील फोटो सोशल मिडीया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफतार,फरसगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही
महिलाओं एवं वच्चों के विरूद्ध घटित अपराध में कोण्डागांव पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार त्वरित व कड़ी कार्यवाही।
फरसगांव/कोंडागांव 02/02/2024–मामले में प्रार्थी ने दिनांक 05.12.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नावालिग लड़की उम्र 17 वर्ष कि है जिसका अश्लील फोटो वायरल होने पर गांव वाले प्रार्थी को बताये तब प्रार्थी ने अपनी लड़की से पूछने पर बताई कि विगत तीन वर्ष पहले रोहित मिस्त्री पिता मनोज मिस्त्री उम्र 22 वर्ष निवासी 22 न. कोदोभाटा उमरकोट जिला नवरंगपुर (उड़िसा) का रहने वाला से परिचय हुआ था जो मुझे विगत तीन वर्ष से बहला फुसलाकर एवं डरा धमका कर शारीरिक सम्बध बनाकर वलात्कार किया है और उसी समय रोहित मिस्त्री मेरा जबरन अश्लील फोटो खींचा था किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था उसके वाद कई बार आकर डरा धमकाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया है। कुछ दिन पहले रोहित मिस्त्री ने मुझे फोन करके मिलने के लिए बुलाया था मैं मना की तो रोहित मिस्त्री मुझे डरा धमका कर दवाव डाल रहा था मै फिर भी मना की तो रोहित मिस्त्री मेरा खिचा हुआ अश्लील फोटो को इस्टाग्राम में डाल कर वायरल कर दिया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 108/24 धारा 376 (2) (ढ), 506 भादवि. पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 67 (ख) आई. टी. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण पंजीवद्ध होने के उपरांत प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में आरोपी रोहित मिस्त्री निवासी कोटोभाटा थाना उमरकोट उड़िसा को बस स्टैण्ड उमरकोट से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन पश्चात् आरोपी को आज दिनांक 01.02. 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्यवाही में फरसगांव थाना निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी, प्र.आर. लोकेश मरकाम, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।











