WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा की केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती प्रसाद ने की समीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विकसित भारत संकल्प यात्रा की केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती प्रसाद ने की समीक्षा

कलेक्टर श्री दुदावत ने दी विकसित भारत संकल्प यात्रा में संचालित गतिविधियों की जानकारी

कोंडागांव, 23 जनवरी 2024--भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार श्रीमती यतीन्द्र प्रसाद ने मंगलवार को कोंडागांव जिले में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा की।
इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में अब तक 336 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच चुकी है तथा इनमें 2 लाख 14 हजार से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। उन्होंने इस दौरान आयेाजित किए गए स्वास्थ्य शिविर, टीबी जांच, सिकलसेल जांच, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, महिला, विद्यार्थी, खिलाड़ी और कलाकारों के सम्मान, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से बातचीत, ड्रोन प्रदर्शन सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
कलेक्टर श्री दुदावत ने इस दौरान बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने और सिकलसेल जांच का कार्य वृहद तौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य लेकर महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही अब पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को भी आईडी उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं अब तक 55 हजार से अधिक लोगों का सिकलसेल जांच किया गया है, जिसमें अब तक 694 लोगों में सिकलसेल पाया गया है।
जिले में जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि इस माह के अंत तक 50 गांवों में हर घर सहज जल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही फरवरी माह में और 50 गांवों में हर घर सहज जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए भी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले में 20 हजार से अधिक आवासों के स्वीकृति की संभावना को देखते हुए भी हितग्राहियों से आवेदन लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
श्रीमती प्रसाद ने जिले में लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए लक्ष्यों को शीघ्र प्राप्त करने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles