WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर एवं एसपी ने अचानक आधी रात किया अंतर्राज्यीय सीमा के चेकपोस्टों का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

 

कलेक्टर एवं एसपी ने अचानक आधी रात किया अंतर्राज्यीय सीमा के चेकपोस्टों का निरीक्षण

ड्यूटी पर अनुपस्थित दो कर्मचारियों को किया निलंबित**अवैध धान परिवहन को रोकने करें सघन जांच- कलेक्टर*

कोण्डागांव, 19 जनवरी 2024–गुरुवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसपी वाय अक्षय कुमार द्वारा आधी रात को उड़ीसा राज्य की अंतर्राज्यीय सीमा पर बने जिले के फ़रसापदर बेलोंडी, मिरमिण्डा और एरला चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर ड्यूटी रोस्टर का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध वाहन को जांच के उपरांत ही जिले के भीतर प्रवेश के अनुमति देने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान के परिवहन को रोकने हेतु सभी वाहनों के सघन जांच करने हेतु सभी अधिकारियों को कहा। इस अवसर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को 24 घंटे चेक पोस्टों पर निगरानी रखने एवं समय पर ड्यूटी में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
फरसापदर में कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी के संबंध में जानकारी देने पर कलेक्टर द्वारा उनका प्रोत्साहन किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बेलोंडी मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए ग्राम पंचायत उमरगांव के सचिव मनिराम नेताम एवं ग्राम पंचायत अनतपुर के सचिव आसमन यादव को निलंबित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles