Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

राम भक्तों ने कलेक्टर को राम दरबार के अक्षत के संग दिया प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का निमंत्रण श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिले में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन- कलेक्टर

कोंडागांव, 16-01-2024–श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामभक्तों और श्रद्धालुओं को निमंत्रण देने का कार्य हर शहर हर गांव में किया जा रहा है। जिसके तहत राम भक्तों की टोली आज जिला कार्यालय पहुंची। राम भक्तों के दल द्वारा भजन गीतों के साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत के कार्यालय पहुंच कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें अयोध्या में रामलला के दरबार में पूजित अक्षत के साथ श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने राम भक्तों का अभिनंदन करते हुए उन्हे बताया कि 22 जनवरी को जिले के सभी विकासखण्डों एवं जिला मुख्यालय में मंदिरों में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा ‘रामोत्सव‘ के अवसर पर 22 जनवरी को भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ ही मंदिरों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जायेगा। इसके लिए धार्मिक संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन में भवनों में प्रकाश व्यवस्था भी की जायेगी। इसके साथ ही दल द्वारा भजनों एवं गीतों की धुनों में नाचते गाते हर कार्यालय में पहुंच कर अधिकारी कर्मचारियों को निमंत्रण पत्र दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न की फोटो के साथ कलस लेकर हर शहर एवं हर गांव में रामलला के भजन गाते हुवे घर-घर राम दरबार से आये अक्षत वितरण के लिए रैली निकालकर श्रीराम स्वयं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण देने घर-घर बाटते हुए प्रत्येक परिवार से आग्रह कर रहे हैं कि 22 जनवरी को अपने अपने घर, गांव, गली मोहल्ले में ही दीपक जला कर किसी न किसी धार्मिक कार्यक्रम के जरिये प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ें।
*क्रमांक-59/गोपाल*
*(फोटो संलग्न)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles