29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिय बल (कोण्डागांव) द्वारा दिनांक 12.01.2024 को 15वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत हरी झंडी दिखाकर गुरुग्राम, हरियाणा के लियें रवाना

29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिय बल (कोण्डागांव) द्वारा दिनांक 12.01.2024 को 15वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत हरी झंडी दिखाकर गुरुग्राम, हरियाणा के लियें रवाना
कोंडागांव 29वीं वाहिनी, भा०ति०सी० पुलिस बल (ITBPF)–जिला कोण्डागांव व नारायणपुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्तमान में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। वाहिनी अपने कार्यक्षेत्र में ऑपरेशनल कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों में देशभक्ति तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाने के लिये समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यकमों का भी आयोजन करती रही है। इसके अतिरिक्त वाहिनी अपने जबावदारी के इलाके में सिविक एक्शन कैम्प, चिकित्सा कैम्प एवं पशु चिकित्सा कैम्प का भी आयोजन करती रहती है।
इसी कड़ी में दिनांक-12.01.2023 को वाहिनी द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, कांकेर के सौजन्य से वाहिनी कि 06 सी०ओ०बी० (नेलवाड, फरसगांव, झारा, छोटेंडोंगरL
एवं धनौरा) के नक्सल प्रभावित कार्यक्षेत्र से युवाओं को 15वें आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत 30 युवाओं (जिसमें 20 युवा एवं 10 युवती) को बस द्वारा दुर्ग प्रस्थान कराया गया जिन्हें भारत भ्रमण के लियें गुरुग्राम, हरियाणा रवाना किया गया।
29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, कोण्डागाँव द्वारा बच्चों को अवगत कराया गया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल इस क्षेत्र में आप सभी युवाओं एवं आम जनता की सुरक्षा के लिए तैनात है एवं स्थानीय युवाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर खेलकूद एवं अन्य कार्यकम का आयोजन करती रहती है।



